निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की तीसरे दिन यानी बुधवार को मौत हो गई। बता दें कि सोमवार को जेर आईटीआई कॉलेज के सामने दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई थीं। इसमें खाकरौन निवासी महिला पाना चढ़ार सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों को पृथ्वीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तीन लोगों का इलाज अब भी जारी है। थाना प्रभारी पंकज मुद्गल ने महिला की मृत्यु की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।


