बड़वानी में चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगी:महिला किराए के वाहन से घर ले जा रही थी, 5 हजार का नुकसान

बड़वानी के ग्राम पंचायत बड़गांव के बंधान में एक गरीब महिला की चारे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज धूप के कारण आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन चारा पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे की है। ग्राम पंचायत बड़गांव के सरपंच मालू डावर के अनुसार, बंधान की रहने वाली गुलाब बाई ग्राम बोमिया से किराए के ट्रैक्टर में चारा भरकर अपने घर ला रही थी। बंधान के पास पहुंचते ही तेज धूप के कारण चारा जलने लगा। ट्रॉली से धुआं निकलता देख लोगों ने चालक को सूचित किया। जब तक चालक समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही सरपंच और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गुलाब बाई ने चारा काटने में 4000 रुपए मजदूरी और ट्रैक्टर के किराए में 1500 रुपए खर्च किए थे। सरपंच ने पंचायत की ओर से महिला को राहत राशि दिलाने का आश्वासन दिया है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *