कोटा में पेमेंट नहीं मिलने पर महिलाओं ने जाम लगाया:बोली, बंजर जमीन की सफाई की, 30 दिन बाद दोबारा हाजिरी भरने को कहा जा रहा

कोटा के रामगंजमंडी के गुण्दी गांव में मजदूरी के बकाया भुगतान की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मोडक-रामगंजमंडी सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। इस दौरान जाम लग गया। सूचना मोड़क पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं से समझाइश की।बाद में अधिकारियों ने जल्द भुगतान दिलाने का आश्वासन दिया। दरअसल बुधखान, राजूखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की कथा स्थल की जमीन की साफ-सफाई की थी। अब प्रशासन की ओर से उन्हें 30 दिन की पुरानी मजदूरी के बदले दोबारा हाजिरी भरने को कहा जा रहा है। इसी बात से नाराज होकर महिला श्रमिकों ने सुबह साढ़े 9 बजे से ही मोडक-रामगंजमंडी मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जो करीब साढ़े चार घंटे तक जारी रहा। महिलाओं का कहना था की मनरेगा के तहत उन्होंने बड़ी मेहनत से जमीन की साफ सफाई की थी। एक महीना गुजर जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया। मजदूरी समय पर नहीं मिलने के कारण परिवार का घर खर्च चलाने में परेशानी हो रही है। उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। इस बारें में खैराबाद पंचायत समिति के विकास अधिकारी समय सिंह ने कहा की इस बारें में उन्हें जानकारी नहीं है। इसके बारें में पता करवाते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *