दुर्ग में बाइक चोरी का बड़ा खुलासा:15 साल से मैकेनिक का काम कर सीखा तकनीक, चोरी के वाहन काटकर कबाड़ियों को बेचता था, पार्टनर समेत सभी गिरफ्तार

जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के एक बड़े संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शातिर मुख्य आरोपी विजय देवांगन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब 15 वर्षों से मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम कर रहा था। अपने इसी कौशल गलत इस्तेमाल करते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पद्मनाभपुर थाना में तहत विवेचना के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी विजय देवांगन क्षेत्र में घूम-घूमकर अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करता था। चोरी के बाद वह वाहनों को अपने घर ले जाकर हेक्जा ब्लेड जैसे औजारों से काट देता था। इसके बाद लोहे और एल्युमिनियम के पार्ट्स अलग कर फेरी वालों और स्थानीय कबाड़ियों के जरिए बेच देता था। पार्टनर को भी किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके अन्य सहयोगियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान चोरी किए गए दोपहिया वाहनों के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने कुल 10 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। इनमें थाना पद्मनाभपुर, सिटी कोतवाली दुर्ग और मोहन नगर थाना क्षेत्र से चोरी किए गए वाहन शामिल हैं। 7 लाख से ज्यादा की सामग्री जब्त
पुलिस ने इस कार्रवाई में लगभग 7 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। जब्त सामान में चोरी की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी और कई दोपहिया वाहनों के कटे हुए लोहे व एल्युमिनियम पार्ट्स शामिल हैं। कुल मिलाकर 10 चोरी किए गए वाहन पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में विजय देवांगन (36 वर्ष) निवासी उरला दामाद पारा, सोनू गुप्ता (28 वर्ष), उमेश गुप्ता (24 वर्ष) और मोहम्मद खान (57 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *