नर्मदा कछार में कच्ची शराब और महुआ लाहन जब्त:आबकारी विभाग ने 1 लाख से अधिक का माल नष्ट किया; केस दर्ज

मंडला जिले में आबकारी विभाग टीम ने मंडला शहर के पास खड़देवरी में नर्मदा नदी के किनारे चल रहे शराब बनाने के अड्डों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान नर्मदा नदी के कछार क्षेत्र में रेत के नीचे दबाकर रखे गए 95 डिब्बे बरामद हुए। इन डिब्बों में करीब 950 किलो महुआ लाहन भरा था, जिसे विभाग ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा, करीब 75 लीटर कच्ची शराब भी जब्त की गई। इस पूरे माल की कीमत लगभग 1 लाख 6 हजार 250 रुपए आंकी गई है। आरोपी हुए फरार आबकारी टीम को आता देख शराब बनाने वाले आरोपी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *