कांग्रेस को आम आदमी से जोड़ने नेताओं का मंथन:जनता और कांग्रेस के बीच संवाद के तरीकों पर चर्चा, कनेक्ट सेंटर से जुड़ाव पर फोकस

कांग्रेस और जनता के बीच संवाद के लिए बनाए गए कनेक्टर सेंटर की समीक्षा रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में की गई। इसमें प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर पर कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया गया और इसमें सुधार के लिए निर्देश दिए गए। खासतौर पर बूथ से पंचायत और वार्ड स्तर पर और एक्टिव होकर काम करने के लिए प्लान पर चर्चा की गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव, पूर्व मंत्री एवं SIR प्रभारी सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले, कनेक्ट सेंटर प्रभारी राजीव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन को बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को जनता से सीधे जोड़ने तथा तय संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी ताकत के साथ लागू करने के लिए कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *