कृषि पर्यवेक्षकों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को दौसा जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त निदेशक कृषि विभाग कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। कृषि पर्यवेक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नारायण लाल मीणा के नेतृत्व में सातवें वेतन आयोग में उत्पन्न वेतन विसंगति तथा 2400पे ग्रेड की 3 लेवल एल-5, एल-6, एल-7 को एक करके न्यूनतम वेतन 9840 रुपए करने एवं पे ग्रेड 2800 के 2 लेबल एल 8 और एल-9 को भी एक किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध जताया। इन मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन


