पन्ना में पति घर शराब पीकर आया:विवाद में गोली चली, मां और 9 साल की बेटी गंभीर घायल

पन्ना जिले के लोडापुरवा गांव में शुक्रवार रात पति के शराब पीकर घर आने से विवाद हो गया। झगड़े के दौरान कट्टे से चली गोली की चपेट में आने से 31 साल की पत्नी और उसकी 9 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक, चंदौरा निवासी रमाशंकर कुशवाहा को शराब पीने की लत थी, जिसे लेकर उसकी पत्नी रामसखी से अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार रात भी जब रमाशंकर शराब पीकर आया, तो पत्नी ने इसका विरोध किया। बहस इतनी बढ़ी कि रामसखी ने पति को डराने के लिए घर में रखा देसी कट्टा उठा लिया। मां-बेटी के बीच छीना-झपटी में चली गोली चंदौरा चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि जब रामसखी खुद को नुकसान पहुंचाने या पति को डराने की कोशिश कर रही थी, तभी उनकी बेटी रश्मि (9 वर्ष) मां को रोकने के लिए दौड़ी। इसी दौरान हुई छीना-झपटी में कट्टे से अचानक फायर हो गया। गोली के छर्रे मां और बेटी दोनों को लगे और वे लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस की जांच शुरू गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर के मुताबिक, दोनों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला घरेलू विवाद और आवेश में उठाए गए कदम का परिणाम लग रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *