पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला:कबूतर उड़ाने पर शुरू हुए विवाद में युवक के हाथ-पैर तोड़े, सिर में गंभीर चोट-जांच में जुटी पुलिस

कबूतर पालने और उड़ाने के दौरान पुरानी रंजिश के मामले में आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। इसके दोनों हाथ तोड़ दिए इसके एक पैर ज़ख्मी है इसके सिर पर गंभीर चोट है और इसके तीन दांत भी तोड़ इस युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इसका इलाज किया जा रहा है। मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है यह गांधीनगर में रहने वाले एक युवक अयान के साथ गांधीनगर क्षेत्र में रहने वाले इसके परिचित कुछ युवकों ने जमकर मारपीट की और गंभीर रूप से घायल अयान को मौके पर छोड़कर भाग निकले। अयान ने जैसे तैसे अपने मिलने वालों को फोन कर बुलाया और उन्होंने इसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अयान की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। घायल अयान ने बताया कि कबूतर पालने और उड़ाने का लेकर उसका कुछ लड़कों से पुराना विवाद है । ये सभी गांधीनगर क्षेत्र में रहते हैं ,रात को वो डेयरी पर दूध लेने गया था और वापस घर आ रहा था इसी दौरान आरिफ और अश्फ़ाक ने मेरी गर्दन पर चाकू रखा और मुझे बोला सीधा चुपचाप चल, मुझे धमकी दी और सुनसान रास्ते की ओर ले गया।यहां पहले से खड़े इनके अन्य साथियों आसिफ कुरेशी, चिक्की कुरैशी,जुबेर कुरैशी,समीर कुरेशी,बाबू कुरैशी। इन सभी ने मुंह पर कपड़ा बांधकर रखा था । इन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और मारपीट में मेरे सिर पर गहरी चोट आई है और सात टांके लगे हैं, दोनों हाथ फैक्चर है और एक पैर भी बुरी तरह जख्मी है,बदमाशों ने मेरे तीन दांत भी तोड़ दिए। घायल हालत में अयान को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां ट्रॉमा वार्ड में इसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक अयान की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रताप नगर थाना प्रभारी सुरजीत ने बताया कि गांधीनगर क्षेत्र में रहने वाले कुछ युवाओं में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई थी जिसमें एक युवक घायल हो गया है, इसका महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। इसके बयान लिए गए हैं जो भी नामजद आरोपी है उनके खिलाफ जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *