कोटा पुलिस ने 28 लाख का डोडा चूरा पकड़ा:नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तीन तस्करों को पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रूट क्लियरेंस’ के तहत 28 लाख का डोडा चूरा पकड़ा। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 191 किलो 886 ग्राम डोडा चूरा जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 28 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। नाकाबंदी तोड़कर भागे बदमाशों को पीछा कर पकड़ा कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि थाना बपावर कलां पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका। कार चालक नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा। तलाशी में कार से 177 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। करीब 26 लाख 60 हजार का डोडा चूरा पकड़ा इस मामले में जोधपुर जिले के रहने वाले बंशीलाल विश्नोई और विष्णु विश्नोई को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया गया। इस जब्ती की कीमत करीब 26 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। दो लाख के डोडा चूरा समेत आरोपी तस्कर गिरफ्तार वहीं दूसरी ओर, थाना कनवास पुलिस ने कोटा-झालावाड़ हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान मारुति स्विफ्ट कार की जांच की। कार से 14 किलो 586 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। इस मामले में पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *