सीएम सचिवालय में दो पूर्व आईएएस की ओएसडी सेवावृद्धि:गोपाल और राजेश की संविदा अ‌वधि बढ़ाई, अजातशत्रु लेंगे महेश की जगह

सीएम सचिवालय में दो रिटायर्ड आईएएस और आईएफएस अफसरों को फिर संविदा नियुक्ति दी गई है। वहीं एक अन्य की नियुक्ति के आदेश भी जारी हो गए हैं। इन अधिकारियों ने सीएम के ओएसडी बतौर काम शुरू कर दिया है। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी राजेश हिंगणकर और रिटायर्ड आईएएस अफसर गोपाल चंद्र डाड को राज्य शासन ने एक साल की संविदा नियुक्ति और दे दी है। वे पहले से ही सीएम सचिवालय में संविदा पर काम कर रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इनकी संविदा सेवा में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। डाड की संविदा नियुक्ति संबंधी आदेश जनवरी 2025 में जारी किए गए थे, इन्हीं शर्तों के आधार पर उनकी सेवाएं एक साल के लिए बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ओएसडी के बतौर डाड की सेवाएं सिंहस्थ मामलों में सलाहकार के रूप में है। दूसरी ओर रिटायर्ड आईपीएस राजेश हिंगणकर संविदा नियुक्ति अवधि में वृद्धि के साथ मुख्यमंत्री के ओएसडी के तौर पर काम करते रहेंगे। अजातशत्रु लेंगे महेश चौधरी की जगह उधर एक अन्य रिटायर्ड अधिकारी अजातशत्रु श्रीवास्तव भी सीएम के ओएसडी के बतौर काम में लग गए हैं। इनकी नियुक्ति को मंजूरी मिल गई है। अजातशत्रु को पूर्व आईएएस महेश चौधरी के स्थान पर ओएसडी बनाया गया है। चौधरी के बाद चार माह से यह पद रिक्त था। सीएम के ओएसडी बनने वाले अजातशत्रु इसके पहले भी सीएम सचिवालय में ओएसडी और अन्य रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में भी सेवाकाल के दौरान ओएसडी रह चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *