उत्तरप्रदेश के युवक को विदेश में क्रिकेट संघ की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल करने का झांसा देकर 15 लाख से अधिक की ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच वर्ष पूर्व आरोपी ने युवक से ठगी की थी। मामले में एक वर्ष पूर्व युवक ने अंबिकापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक, उत्तरप्रदेश के हरदोई का निवासी अजय कुमार वर्मा 14 मार्च 2021 को नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने गया था। वहां उसकी मुलाकात अंबिकापुर निवासी मृगांक कुमार सिन्हा से हुई थी। मृगांक सिन्हा ने स्वयं का क्रिकेट संघ होने का झांसा दिया और देश-विदेश के टूर्नामेंटो में खिलाने का झांसा देकर अजय कुमार वर्मा का मोबाईल नंबर ले लिया। विदेश दौरे का झांसा देकर लिए रुपये
नेपाल से वापस आने के करीब 10 दिन मृगांक कुमार सिन्हा ने अजय कुमार वर्मा को फ़ोन कर क्रिकेट संघ में रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर 1480 रुपये जमा कराया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन व पासपोर्ट हेतु 4460 रुपये व 1500 रूपये जमा कराया। अजय कुमार वर्मा को टीम में सलेक्शन व विदेशी दौरे के लिए टीम में चयन का कुटरचित दस्तावेज भेजता रहा और लगातार पे-टीएम, गूगल-पे व फोन-पे से रुपये जमा कराये। मृगांक कुमार सिन्हा ने अजय कुमार वर्मा को आश्वस्त किया कि उसका पूरा पैसा विदेश दौरे के बाद वापस कर दिया जाएगा। 11 जून 2021 को अजय कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ बुलाया और उससे और पैसे जमा कराए। जब अजय कुमार वर्मा का कोई विदेश दौरा या मैच नहीं हुआ तो उसे ठगी का ऐहसास हुआ। तब तक वह मृगांक कुमार सिन्हा को 15 लाख 38 हजार रूपये दे चुुका था। अजय कुमार वर्मा ने इसकी शिकायत सरगुजा एसपी से की थी। शिकायत पर पुलिस ने मामले में एक वर्ष पूर्व धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी का अपराध दर्ज किया था। मान्यता भी निकला फर्जी
मृगांक कुमार सिन्हा ने अजय कुमार वर्मा को छग यूथ युनाईटेड किकेट संघ इस्पात क्लब भिलाई सेक्टर 6 का क्रिकेट खेलने में विदेश दौरे का सूची के संबंध में जानकारी संचनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर छ.ग. से लिया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि उक्त संस्था को मान्यता ही नहीं है। FIR के बाद आरोपी मृगांक कुमार सिन्हा लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी मृगांक सिन्हा (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने फर्जी दस्तावेज स्वयं से तैयार कर ठगी करना स्वीकार किया। कोतवाली थाना प्रभारी कोतवाली शशिकांत सिन्हा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


