रायगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कई कांग्रेसियों ने पार्टी के खिलाफ काम किया है। जिसका असर महापौर और पार्षद प्रत्याशियों पर पड़ेगा। ऐसे में इसकी जानकारी लगने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने 4 लोगों को कांग्रेस पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व एल्डरमेन राजेश शुक्ला वार्ड नंबर-14 में दूसरे पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। वार्ड नंबर-21 में आरटीआई सेल के अनुज पटनायक और वार्ड नंबर-29 में लक्ष्मण महिलाने कांग्रेस में रहकर दूसरे पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। वार्डों में कांग्रेस को सीधा नुकसान इसके अलावा, वार्ड नंबर-14 में कांग्रेस राजू मिश्रा पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े। इससे नगरीय निकाय चुनाव में इन वार्डों में कांग्रेस को नुकसान का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज इन 4 लोगों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी गई है।


