लांबाहरिसिंह के ऐतिहासिक हरिसागर कुंड में एक नाबालिग छात्रा का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। कुंड में नहाने गए ग्रामीणों को छात्रा का शव दिखने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना अधिकारी राजकुमार बिरला घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए मालपुरा ले गए। परिजनों ने एक युवक पर मर्डर का आरोप लगाया और उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हॉस्पिटल में धरना दे दिया। बता दें कि मंगलवार सुबह घूमने निकले लोगों को हरि सागर कुंड से शव पानी की उपरी सतह पर दिखाई दिया। लोग कुछ अन्य चीज समझकर उसे नजर अंदाज कर चले गए। बाद में शव हिलोरें मार रहे पानी में घाट के किनारे पहुंच गया। जहां नहाने गए लोगों को शव दिखा तो उनमें हड़कंप मच गया। लोगों ने की सूचना पर अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे जिनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की हेल्प से शव को बाहर निकाला मृतक की पहचान कपड़ों से हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे पहचान लिया। जिस पर उन्होंने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और हॉस्पिटल में मोर्चरी के बाहर धरना दे दिया। परिजनों का कहना है कि उसकी बेटी स्कूल जाती थी, तब उसे एक लड़का आए दिन परेशान करता था। मोबाइल पर भी उसे धमकियां देता था। परजिनों ने परेशान करने वाले युवक पर हत्या का शक जताया है। इनपुट: संजय पाराशर, लांबाहरिसिंह।


