रीवा-सिरमौर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर:कार से वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे युवक की मौत, ड्राइवर फरार

रीवा-सिरमौर मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लौवा सगरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव प्रताप सिंह (निवासी करौंदा, बैकुंठपुर) के रूप में हुई है। वह रीवा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम की विदाई के बाद वह अपने गांव लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *