घर लौट रहे ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौत:बलरामपुर में 3 घरों को तोड़ा, रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में कर रहा विचरण

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में मंगलवार की शाम मजदूरी कर लौट रहे ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला। जब ग्रामीण घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीण का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। झारखंड से रामानुजगंज परिक्षेत्र में घुसे हाथी ने ग्रामीणों के घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। हाथी के हमले की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक, सनावल इलाके के ग्राम धौली निवासी नंदकेश्वर सिंह (58) मंगलवार को मजदूरी करने के लिए गया था। शाम को वो मजदूरी कर लौट रहा था। रास्ते में खड़े हाथी को वो नहीं देख सका और उसके नजदीक पहुंच गया। हाथी ने उसे पटककर पैरों से कुचल दिया। जंगल में पड़ा मिला शव देर शाम तक नंदकेश्वर सिंह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों के साथ खोजबीन में बुधवार तड़के उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घरों को तोड़ा, दहशत में ग्रामीण ग्रामीण को मारने के बाद हाथी रात को धौली गांव में घुस गया। हाथी ने ग्रामीण राजकुमार, भोला चौधरी और धीरज मिश्रा के कच्चे मकानों को तोड़ दिया। हाथी ने कच्चे घरों में तोड़फोड़ की और घर में रखा अनाज खा गया। सामानों को भी तोड़फोड़ में नुकसान पहुंचा है। फॉरेस्ट एसडीओ संतोष पांडेय ने बताया कि मृतक के बेटे इंद्रदेव को तत्कालीन सहायता राशि 25 हजार रुपए दे दिया गया है। हाथी के किए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। हाथी की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *