कार की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत:दो युवकों की मौके पर गई जान, एक गंभीर घायल ने पीबीएम हॉस्पिटल में दम तोड़ा

बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र के बदरासर गांव में कार की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे गंभीर घायल एक युवक की पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज के समय मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है। बीछवाल थाना प्रभारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक बाइक और कार का एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो युवक मृत अवस्था में मिले। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल था। घायल को तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। मौके पर ही दम तोड़ने वालों में पप्पूराम पुत्र अणदाराम मेघवाल (35) निवासी बदरासर और हुक्माराम पुत्र चंपाराम मेघवाल (36) निवासी बदरासर शामिल थे। वहीं एक अन्य घायल किशोर राम पुत्र भोमाराम मेघवाल उम्र 50 साल को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार देर रात तीनों मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए। बुधवार को पोस्ट मार्टम कर तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *