लखनऊ के बाजारखाला, आलमबाग इलाके में दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। बाजारखाला में मिठाई की दुकान पर काम करता था। घटना की जानकारी दो दिन बाद परिजनों को हुई। वहीं आलमबाग में महिला रेलकर्मी के बेटे ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रामनगर ऐशबाग निवासी तुषार (24) मिठाई की दुकान पर काम करता था। मां सुषमा ने बताया कि रविवार को बेटी अंकिता की ससुराल गईं थीं। जहां से मंगलवार देर शाम घर लौंटी थीं। घर के अंदर गई तो तुषार के कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज देने पर अंदर से जवाब नहीं आया। शव से गंध आने लगी थी इस पर बेटी और दामाद हिमांशु को सूचना दी। परिवारजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर रोशनदान के सहारे तुषार का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस का कहना है कि युवक ने दो दिन पहले फांसी लगाई थी। शव से गंध आने लगी थी। रेलवे खलासी के बेटे ने लगाई फांसी वहीं 40 क्वॉर्टर रेलवे कालोनी आलमबाग निवासी ऋतिक सिंह पुत्र स्वर्गीय नीम बहादुर मंगलवार शाम अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त ऋतिक घर पर अकेला था। इसी दौरान घर में पंखे के हुक के सहारे फांसी लगा ली। शाम के समय मां नेकी सिंह घर पहुंची तो बेटे को फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद युवक को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने रेलवे सीएनडब्ल्यू में खलासी पद पर कार्यरत हैं। मृतक के परिवार में बड़ा भाई ऋषि और एक बहन बबीता हैं।


