लखनऊ में शादी समारोह में तेंदुआ घुसा:वन दरोगा को पंजा मारा; 2 कैमरामैन घायल, पुलिस ने मैरिज हॉल खाली कराया

लखनऊ के पारा इलाके में एक शादी समारोह में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैरिज हॉल को खाली करा लिया है। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान तेंदुआ ने हमला कर दिया, जिससे वन दरोगा घायल हो गया। बुद्धेश्वर रिंगरोड स्थिति एम एम लॉन में बुधवार रात शादी कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक से तेंदुआ आ गया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए गेट की ओर भागे। भगदड़ के दौरान दो कैमरामैन भी चोटिल हो गए। घटना की तीन तस्वीरें… बताया जा रहा है कि लोग लॉन में नाश्ता कर रहे थे। तभी टेंट के पीछे से एक तेंदुआ अंदर घुसा। जिसे देखकर लोग खाना-पीना छोड़कर भागने लगे। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेंदुआ भागते हुआ हाल की छत पर पहुंच गया। इसके बाद से किसी को दिखाई नहीं दिया। हमले में वन दरोगा घायल सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ की तलाश शुरू की। वन टीम मैरिज हॉल की छत पर पहुंची। इस दौरान टूटे फर्नीचर के पीछे से निकलकर तेंदुआ सीढ़ियों की ओर भागा। वन दरोगा मुकद्दर अली ने पकड़ने की कोशिश की तो उनपर हमला कर दिया, जिससे उनके दांये हाथ के पंजे में चोट आई है। ट्रेंकुलाइज करने के लिए फायर किया वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए फायर भी किया, लेकिन उसे शॉट नहीं लगा। वन विभाग की टीम मैरिज लॉन के आस-पास कॉम्बिंग कर रही है। लोगों को सतर्क रहने की हिदायत घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूरी पर बीते 3 महीने से बाघ की दहशत हैं। अब तेंदुए आने की सूचना से लोग परेशान हैं। वन विभाग और पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही अकेला नहीं निकलने की भी हिदायत दी है। छतों के दरवाजे को बंद रखने को बोला गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *