यूपी में ‘घूसखोर पंडत’ के खिलाफ ब्राह्मणों का अर्धनग्न प्रदर्शन:अपर्णा बोलीं- यह ठीक नहीं, शहाबुद्दीन ने कहा- फिल्म पर बैन लगे

यूपी में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के नाम को लेकर विरोध जारी है। आगरा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और शंखनाद किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ब्राह्मणों का अपमान बंद होना चाहिए। उनकी सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को बार-बार आहत किया जाता है। भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि इस तरह की असंवेदनशील बातें कहना या लिखना, वह भी एक ऐसे समाज के बारे में, जिसने पूरी दुनिया में सनातन संस्कृति को जीवित रखा है, ठीक नहीं है। बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। वहीं, विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा- फिल्म में ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का घृणित प्रयास किया गया है। जातिसूचक और आपत्तिजनक भाषा व चित्रण निंदनीय है और यह सामाजिक ताने-बाने के साथ खिलवाड़ है। इससे पहले गुरुवार को लखनऊ में सीएम के निर्देश पर फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केंद्र से मामले में दखल देने की अपील की थी। बाद में सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म से इस टाइटल को हटाने का निर्देश दिया था। विरोध के बीच डायरेक्टर नीरज पांडेय ने भी सभी प्लेटफॉर्म से फिल्म के प्रमोशनल मटेरियल हटाने का फैसला किया था। 2 तस्वीरें देखिए… फिल्म के बारे में जानिए फिल्म को लेकर यूपी में हो रहे विरोध से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *