हमले के बाद किसान ने कुल्हाड़ी से लेपर्ड का सिर-फाड़ा:15 मिनट तक दोनों में हुआ संघर्ष, मुंह-गर्दन पर पंजों से किए वार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लेपर्ड ने किसान पर हमला कर दिया। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक संघर्ष हुआ। लेपर्ड से बचने के प्रयास में घायल किसान ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। लेपर्ड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह 7 बजे जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के खरकड़ी गांव की है। जंगल में चारा लेने गया था किसान ग्रामीणों ने बताया कि- श्रवण गुर्जर (48) सुबह बकरियों का चारा लेने घर से 500 मीटर अपने खेत पर गया था। जब वह पेड़ की टहनी काट रहा था, इसी दौरान झाड़ियों में छिपे लेपर्ड के शावक ने उस पर हमला कर दिया। श्रवण ने बताया- लेपर्ड ने उसके शरीर पर पंजों और दांतों से अटैक किया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गया। करीब 15 मिनट तक वो लेपर्ड से बचने की कोशिश करता रहा। इस बीच मौका देखते ही कुल्हाड़ी से लेपर्ड के सिर पर वार कर दिया। शव को वन विभाग के ऑफिस पहुंचाया घायल किसान को अलवर के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वन विभाग के फोरेस्टर मनोज नागा ने बताया-लेपर्ड के शव वन विभाग के ऑफिस लाया गया है। मामले में आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पेड़ पर लटका मिला था लेपर्ड का शव अलवर के प्रतापगढ़ में 26 जनवरी को एक लेपर्ड का शव पेड़ पर लटका मिला था। वन विभाग के अनुसार लेपर्ड झिरी ग्राम पंचायत के गुवाड़ा में खेत में लगाए एक फंदे में फंस गया था। फंदा जानवरों को दूर रखने के लिए लगाया था। पूरी खबर पढ़िए… जयपुर के रेजिडेंशियल इलाके में घुसा लेपर्ड जयपुर के आबादी इलाके में शनिवार सुबह एक बार फिर लेपर्ड का मूवमेंट हुआ है। अबकी बार लेपर्ड आगरा रोड स्थित सूर्य सिटी कॉलोनी में नजर आया। वह एक घंटे से ज्यादा समय तक कॉलोनी में रहा। (पढ़े पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *