निजी स्कूल कर्मचारी ने तीसरी की छात्रा से की छेड़खानी:अनूपपुर में आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

अनूपपुर जिला मुख्यालय के एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार शाम आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, स्कूल में काम करने वाले 40 वर्षीय चंद्रप्रकाश पटेल पर आरोप है कि उसने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ ‘बैड टच’ और छेड़खानी की। छात्रा की मां ने शनिवार दोपहर थाने पहुंचकर इस बात की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा ने तुरंत टीम के साथ स्कूल पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत केस दर्ज किया है। कोर्ट में पेशी कल शनिवार रात होने के कारण आरोपी को जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस उसे रविवार को कोर्ट में पेश करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *