बंशीधर नगर | नगर पंचायत आम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह वितरण किया। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी को बक्सा छाप चुनाव चिन्ह मिला है। जबकि उपाध्यक्ष लता देवी को बिस्कुट छाप चुनाव चिह्न मिला है। इसी तरह झामुमो नेत्री किरण देवी को एयर कंडीशनर, पवन चेरो की पत्नी पिंटू देवी को छड़ी, बालेश्वर ठाकुर की पत्नी रीना देवी को चूड़ियां, भाजपा समर्थित रेखा देवी को बेंच, झामुमो नेता महमूद आलम की पत्नी शमीम बानो को ईंटें, जदयू नेता रविप्रकाश की पत्नी साधना देवी को बाल्टी एवं भाजपा नेता राजू सिंह की पत्नी सुधा देवी को कैमरा छाप चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा के 12 व मझिआंव के नौ अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को सिंबल एलॉट कर दिया गया है। अब प्रत्याशी पूरी तरह से प्रचार-प्रसार में जुट जाएंगे। नगर परिषद गढ़वा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के कार्यालय में और मझिआंव के प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी सह गढ़वा एसडीओ संजय कुमार के कार्यालय में चुनाव चिह्न प्रदान किया गया। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्याशी अनिल कुमार पांडेय और मझिआंव से गिरीश पांडेय मतपत्र में एक नंबर पर हैं। गढ़वा से अनिल कुमार पांडेय को एअरकंडीस्नर, अनीता दत्त को छड़ी, अलखनाथ पांडेय को चूड़ियां, आशिष कुमार सोनी को बैटरी टार्च, कंचन जायसवाल को बेंच, दीपक कुमार शर्मा को बिस्कूट, बसंत लाल को बक्सा, मो मासूम राजा को ईंटें, मोहम्मद याकूब को बाल्टी, विकास कुमार माली को कैमरा, संजय कुमार को कार्पेट व संतोष कुमार केशरी को सीसीटीवी कैमरा चुनाव चिह्न मिला है। वहीं मझिआंव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गिरीश पांडेय को एयरकंडीशनर पुष्पक पांडेय को छड़ी, मारूत नंदन सोनी को चूड़ियां, वीरेंद्र राम को बैटरी टार्च, शोभा देवी को बेंच, संजय कुमार सिंह को बिस्कूट, सत्येश्वरी देवी को बक्सा, सुमित्रा देवी को ईंटे व सूर्यदेव माली को बाल्टी चुनाव चिह्न मिला है।


