लुधियाना| शहर में कोहरा छंट चुका है, सर्दी दिन प्रति दिन घटती जा रही है। दिन का पारा लगातार धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि ऋतुराज बसंत का आगमन एक हफ्ते पहले हो चुका है, लेकिन प्राकृति को अभी भी बहार का इंतजार है। हंबड़ां रोड पर लगे सफेदे व अन्य प्रजाति के पेड़ भी इस बदलाव के लिए तैयार हैं। कुछ ही दिनों में कपोलें फूटेंगी जो मानव जीवन में नव ऊर्जा के संचार की प्रतीक होंगी। इस बात की सूचक कि चाहे जीवन में कितनी भी मुश्किलें आएं, अपने सपनों और उम्मीदों का दामन कभी मत छोड़िए। मौसम बदलते रहेंगे, पर सच्ची उम्मीदें हमेशा अटल रहती हैं। सकारात्मक बदलाव नई शुरुआत का संकेत होता है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम खुशनुमा बना रहेगा। 2-4 डिग्री के बीच तापमान बढ़ेगा। हालांकि सुबह-शाम की ठंड जारी रहेगी।- फोटो: कंवलदीप सिंह डंग


