वीबी जी राम जी योजना से अंचल में रोजगार का दायरा बढ़ेगा: वैष्णव

भास्कर न्यूज | जांजगीर वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का दायरा बढ़ेगा उक्त उदगार ग्राम सिवनी में भाजपा जिला सह संगठन प्रभारी राजेंद्र वैष्णव द्वारा भाजपा मंडल जांजगीर नैला द्वारा आयोजित कार्यशाला एवं सम्मेलन हुआ। उपस्थित ग्रामवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। भाजपा मंडल जांजगीर नैला द्वारा ग्राम सिवनी के राठौर भवन में विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान मंडल कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र वैष्णव (जिला संगठन सह प्रभारी), मुख्य वक्ता रजनी साहू (उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक), अमर सुल्तानिया(संगठन प्रभारी जशपुर) ,मोहन यादव, आशु गोस्वामी, पंकज अग्रवाल, सनत पांडेय, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, चंद्रकांता राठौर, एवं ग्राम वासियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष हितेश यादव द्वार दिया गया। मुख्य अभ्यागत के रूप में उपस्थित राजेंद्र वैष्णव ने कहा विकसित भारत जी राम जी योजना एक क्रांतिकारी योजना है। इससे रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर प्राप्त होगा। रजनी साहू ने कहा ​कि विकसित भारत जी राम जी योजना केवल योजना नहीं है। किसानों एवं ग्रामीणों की आय बढ़ाने का केंद्र सरकार का एक अभिनव प्रयास है। मंच संचालन सनत पांडेय और साकेत तिवारी, आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री रामेश्वर पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विवेक सिंह, उमेश राठौर, पुष्पेंद्र निर्मलकर, कृष्ण कुमार राठौर, शैलेन्द्र पांडेय, प्रभाकर तिवारी, सुनील पांडेय, भूपेंद्र साहू, रितेश राठौर, गोलू दुबे उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *