लूट व जानलेवा हमलों का आरोपी दबोचा गया

भास्कर न्यूज | जांजगीर शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र में लूट और जानलेवा हमलों की घटनाओं में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शनिराम गोड, उम्र 21 वर्ष, निवासी राहौद, थाना शिवरीनारायण के रूप में हुई है। आरोपी और उसके साथी 27 और 29 जनवरी 26 की रात को मोटरसाइकिल से शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र में अलग‑अलग स्थानों पर राहगीरों को रोका था। आरोपियों ने राहगीरों से मारपीट की और मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। दो दिनों में कुल 14 लोगों पर हमला किया गया, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें भी आईं। लगातार हो रहीं घटनाओं से ग्रामीण और राहगीर भयभीत थे। आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के नेटवर्क और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *