92 छात्रों को बांटे जूते, केक व चॉकलेट

लुधियाना। हंबड़ां के पास स्थित दो सरकारी मिडिल स्कूलों तलवंडी नौबाद और घमनेवाल में बॉर्न टू हेल्प वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से छात्रों के लिए विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था ने दोनों स्कूलों के कुल 92 छात्रों को स्कूल शूज, केक और चॉकलेट वितरित किए। संस्था की प्रतिनिधि नमिता सिंगला (सीएमए) ने बताया कि दोनों सरकारी मिडिल स्कूल उनकी एनजीओ द्वारा गोद लिए गए हैं और संस्था लगातार बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे आर्थिक कारणों से अपनी आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाते, इसलिए एनजीओ का उद्देश्य उन्हें सहयोग और प्रोत्साहन देना है। जूते और मिठास भरे उपहार पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। स्कूल प्रशासन और टीचरों ने भी एनजीओ की इस पहल की सराहना की। बॉर्न टू हेल्प वेलफेयर एसोसिएशन ने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और शैक्षिक कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प दोहराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *