कराबारा चौक की गलत स्पेलिंग, समाज सेवी ने बोर्ड पर कालिख पोती

भास्कर न्यूज | लुधियाना जालंधर बाइपास में करीब दो साल पहले प्रशासन की तरफ से एक साइन बोर्ड लगाया गया था। इसमें कराबारा चौक का नाम गलत तरीके से ‘कराबरा चौक’ लिखा गया। यह गलती इलाका निवासियों और राहगीरों के लिए लगातार भ्रम का कारण बनी हुई है। करीब छह महीने पहले इस गलत स्पेलिंग को ठीक कराने के लिए मांग उठाई गई। समाजसेवक अभिषेक अलीवाल ने डीसी हिमांशु जैन, मेयर लुधियाना, नगर निगम कमिश्नर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को लिखित रूप में कई बार पत्र दिया। जिससे बोर्ड की स्पेलिंग को सही किया जा सके। लेकिन छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही उक्त बोर्ड को बदला गया।। प्रशासन की तरफ से कार्रवाई न होने पर समाजसेवक अभिषेक अलीवाल ने पुराने बोर्ड पर कालिख लगाई। साथ ही वहां अपना बैनर लगाकर विरोध दर्ज कराया। ताकि संबंधित विभागों का ध्यान इस गंभीर लापरवाही की ओर आकर्षित किया जा सके। अभिषेक अलीवाल ने मांग की कि जल्द से जल्द बोर्ड की गलत स्पेलिंग को ठीक किया जाए और भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि सही जानकारी और शहर की पहचान को बनाए रखने के लिए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *