बरही की छह बेटियों को सांसद ने विवाह के पूर्व दिया लहंगा

भास्कर न्यूज | हजारीबाग ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय परिवार की ओर से शनिवार को शिवपुरी में नवनिर्मित भवन स्पिरिचुअल लाइटहाउस के उद्घाटन के अवसर पर एक सुंदर शिव और शिव शक्तियों की स्वर्णिम कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के लिए लोहसिंगना थाना प्रभारी निशांत केरकेटा के सहयोग से दारोगा अशोक कुमार मेहता, हवलदार प्रमोद कुमार सिंह, करण कश्यप, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र महतो, पशुपति सिंह पुलिसकर्मी, सेवाकेंद्र संचालिका अलका दीदी, ब्रह्माकुमारी बहने पूजा बहन, निक्की बहन, किरण बहन, रोहित भाई , नवीन भाई मनोहर भाई, बबलू भाई, देवचंद भाई, प्रतिभा माता, सविता माता मीनामाता, पुहुपलाल भैया, शंभू भाई,लीला माता आदि सैकड़ो भाई-बहनें माताएं शामिल हुई। लोगो को जन जन को परमात्म अवतरण का स्वर्ण युग आगमन का शुभ संदेश सुनाया गया। साथ ही साथ यह पैगाम पहुंचाया गया की 8 फरवरी रविवार को नवनिर्मित भवन का एवं सात दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग मेले का उद्घाटन दिन में 11 बजे से है। इस दिव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम में तनावमुक्त जीवन, व्यसन मुक्त जीवन, खुशनुमा जीवन के लिए राजयोग शिविर का भी आयोजन नि:शुल्क रूप से किया गया है। रोजाना इस कार्यक्रम में प्रातः 7 से 8 सत्संग आरती , प्रसाद वितरण व संध्या 4 से 6 सत्संग ज्ञान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आरती प्रसाद वितरण के साथ संपन्न किया जाएगा। मानव में मूल्य की जागृति के लिए, आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के लिए , जीवन में सच्ची सुख शांति के लिए यह आध्यात्मिक कार्यक्रम आपके क्षेत्र शिवपुरी में वंदना नर्सिंग होम रोड, यशोदा मेटल की गली के अंतिम छोर में स्थित ब्रह्माकुमारीज ध्यान केंद्र स्पिरिचुअल लाइट हाउस में रखा गया है। अलका दीदी ने कहा की एक ही प्रांगण में भारत के द्वादश ज्योतिर्लिंग का दुर्लभ दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा साथ ही साथ ईश्वरीय सत्य ज्ञान एवं राजयोग से आपके वर्तमान और भविष्य जन्म-जन्मांतर के लिए जीवन की दिशा और दशा तय होगी। इस अमूल्य निशुल्क सेवा का लाभ उठाने के लिए आप अवश्य आएं और इस कार्यक्रम के द्वारा अपने जीवन की आत्मिक ज्योति, ज्ञान की ज्योति जगाएं, अपने परिवार, समाज, देश, विश्व के प्रति एकता, प्रेम, विश्वास की सच्ची ज्योत जलाएं। ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय परिवार शिवपुरी आप सभी शहर वासियों का हार्दिक अभिनंदन करता है। यह सारी जानकारी ईश्वरीय सेवाओं में समर्पित शिवपुरी सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी अलका दीदी ने दिया। यह कार्यक्रम 14 फरवरी को दिन में 12 बजे तक पूर्णाहुति के साथ संपन्न किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *