कांकेबार के पास है हाथियों का झुंड, फसलों को खा रहे

रामगढ़ | कांकेबार के पास जंगल में हाथियों ने बसेरा बना लिया है। इस कारण कांकेबार के आसपास के गांव में लोग रात जग कर सतर्कता बरत रहे है। वहीं वन विभाग की टीम भी इन हाथियों के झुंड पर नजर बनाई हुई है। रामगढ़ वन प्रक्षेत्र के कांकेबार के जंगल में 18 हाथियों का झुंड बताया जा रहा है। हाथियों को भगाने के बाद वापस लौट आ रहे हैं। हाथी वापस पहाड़ से उतर कर जंगल में बसेरा बनाए हुए है। जंगल से सटे गांव होने के कारण हाथी रोज रात में आ रहे है। कांकेबार में शाम ढलते ही दो हाथी गांव में घुस आए और गांव के खेतों को फसलों को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, गांव वालों ने हाथियों को वापस जंगल की ओर भगा दिया। पिछले एक माह से हाथियों का उत्पात जारी है। हाथी कांकेबार सहित बरकाकाना क्षेत्र के सिऊर कंडेर जंगल की ओर भी चल जाते है। अब तक कांकेबार में 14 किसानों के खेतों के फसलों को नुकसान पहुंचाया है और दो घरों को तोड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *