गेम्स, म्यूजिक, डांस और मस्ती के संगम से कैंपस बना उत्सव स्थल

भास्कर न्यूज | लुधियाना गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन, गुजरखान कैंपस, मॉडल टाउन में आयोजित एलुमनाई कार्निवल यादों, संगीत और उत्साह से भरा रहा। इस भव्य आयोजन में कॉलेज की पूर्व छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं और अपने कॉलेज जीवन की सुनहरी यादों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। कार्यक्रम में हर ओर अपनापन और खुशी का माहौल नजर आया। पूर्व छात्राओं ने न सिर्फ पुराने दिनों को याद किया, बल्कि कॉलेज के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को भी खुलकर व्यक्त किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम लुधियाना की पार्षद भवनीत कौर रहीं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे एलुमनाई आयोजन पूर्व और वर्तमान छात्राओं के बीच मजबूत संबंध बनाने का काम करते हैं। कार्निवल में खाने-पीने की विभिन्न स्टॉल्स, कपड़ों और ज्वेलरी की दुकानों के साथ मजेदार गेम्स लगाए गए, जिससे पूरा कैंपस उत्सव स्थल में बदल गया। फनकार्स बैंड की लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिस पर दर्शक झूमते नजर आए। रैफल ड्रॉ ने कार्यक्रम में खासा रोमांच भर दिया, जिसमें कई लोगों ने आकर्षक इनाम जीते। इसके अलावा पूर्व और वर्तमान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मनीता काहलों ने पूर्व छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियां छात्राओं के विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने रैफल ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार देकर आयोजन को सफल बनाने वाले स्टाफ और आयोजकों की सराहना की। एलुमनाई कार्निवल पूर्व छात्राओं के लिए एक यादगार मिलन साबित हुआ, जहां दोस्ती, यादें और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रिंसिपल ने किया पूर्व छात्राओं का स्वागत गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन, गुजरखान कैंपस, मॉडल टाउन में एलुमनाई कार्निवल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *