हर वार्ड में कड़ा मुकाबला… 22 वार्डों में सीधी टक्कर, 10 में त्रिकोणीय और 10 में चौतरफा

भास्कर एक्सक्लू​सिव रांची नगर निगम चुनाव के लिए मेयर और 53 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। रांची से मेयर के लिए 11 उम्मीदवार और 53 वार्डों से पार्षद के लिए 364 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 220 महिला उम्मीदवार भी किस्मत आजमा रही है,जो कुल प्रत्याशियों का करीब 60 प्रतिशत है। सभी प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। अब रविवार से चुनाव प्रचार के साथ पार्षदी का दंगल शुरू होगा। क्योंकि, नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के करीब तीन वर्षों के बाद नगर निगम चुनाव हो रहा है। इस वजह से पूरे शहर में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। इसका नतीजा है कि कुछ वार्डों में 20 से अधिक प्रत्याशी खड़े हो गए हैं। ऐसे में हरेक वार्ड में कड़ा मुकाबला होगा। 53 में 22 वार्ड ऐसे हैं जहां निवर्तमान पार्षद और उनके खिलाफ चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। इसमें राजनीतिक दलों का सीधा हस्तक्षेप तो नहीं है, लेकिन भाजपा-कांग्रेस और झामुमो का समर्थन अपने कार्यकर्ताओं को है। इस वजह से भाजपा-कांग्रेस से जुड़े नेताओं में सीधी टक्कर होने की संभावना है। जबकि, 10 वार्ड ऐसे हैं जहां त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां भाजपा, कांग्रेस आैर झामुमो के कार्यकर्ता आैर स्थानीय पकड़ वाले नेता भी टक्कर दे रहे हैं। जबकि, 10 वार्ड ऐसे हैं जहां तीन से अधिक प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने की संभावना है। वहीं 6 वार्ड ऐसे हैं जहां फिलहाल किसके बीच टक्कर हैं, इसकी तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन सभी प्रत्याशी अपने को मजबूत दावेदार बता रहे हैं। वार्ड 17 में मात्र 2 और वार्ड 34 में सबसे अधिक 22 उम्मीदवार शहर के 53 वार्डों में सिर्फ एक वार्ड ऐसा है जहां मात्र दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। वार्ड नंबर 17 में फातमा समीम आैर सुलेखा कुमारी के बीच सीधी टक्कर होगी। वहीं, वार्ड नंबर 34 में सबसे अधिक 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसलिए हरेक वार्ड के प्रत्याशी अब हित-रिश्तेदारों को साधने के साथ मतदाताओं को लुभाने के लिए हर कदम उठाने की तैयारी में जुट गए हैं। क्योंकि, विद्यानगर,यमुना नगर-गंगा नगर,करम चौक सहित अन्य स्लम मुहल्ला है। इस वार्ड से तीन प्रत्याशी ऐसे हैं जो भाजपा के कट्टर कार्यकर्ता के साथ घनिष्ठ मित्र थे। लेकिन वार्ड आरक्षण की वजह से वार्ड 26 के पूर्व पार्षद अरुण कुमार झा, वार्ड 27 के पूर्व पार्षद आेमप्रकाश वार्ड 34 से ही चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि, इस वार्ड के िनवर्तमान पार्षद विनोद सिंह भी इसी वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इस वार्ड से तीनों दोस्त आमने-सामने होंगे। 16 वार्डों में चार-चार प्रत्याशियों में जंग 53 में 16 वार्ड ऐसे हैं जहां चार-चार उम्मीदवार हैं। लेकिन इसमें मात्र 10 वार्ड ही ऐसे हैं जहां मजबूती से चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इन 10 वार्डों में त्रिकोणीय संघर्ष 53 में 15 वार्ड ऐसे हैं जहां प्रत्याशी तो पांच, छह या सात हैं, लेकिन इन वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना हैं। दो मजबूत प्रत्याशियों के साथ तीसरा उम्मीदवार भी मजबूती से दावेदारी पेश कर रहा है। ये 22 वार्ड, जहां सीधा मुकाबला शहर की सरकार बनाने की दौड़ में राजनीतिक पार्टियां भी ताकत लगा रही है। प्रत्याशियों द्वारा चुनाव जीतने के लिए हर तरह की चाल चली जा रही है। क्योंकि, 22 वार्ड ऐसे हैं जहां पिछली बार भाजपा से जुड़े नेता जीत कर आएं थे। ऐसे वार्डों में इस बार भी सीधा मुकाबला है। 25 वार्ड ऐसे जहां सिर्फ महिला प्रत्याशी, सबसे अधिक वार्ड 25 में 15 शहर के 53 में 25 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। ऐसे में 25 वार्डों में सिर्फ महिला प्रत्याशी ही हैं। इनमें वार्ड नंबर 2, 3, 6, 7, 8, 9, 10, 14, 15, 17, 19, 23, 25, 27, 28, 30, 33, 35, 36, 39, 42, 46, 49, 50, 53 वार्ड शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक महिला प्रत्याशी वार्ड नंबर 25 में हैं,जहां 15 महिलाएं एक दूसरे को टक्कर देंगी। वहीं, वार्ड नंबर 50 महिला प्रत्याशियों के मामले में दूसरे स्थान पर हैं,जहां 14 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। 6 वार्ड जहां एक भी महिलाएं नहीं, 6 वार्ड ऐसे जहां एक-एक महिला प्रत्याशी खड़ीं 53 वार्डों में 6 वार्ड ऐसे हैं जहां एक भी महिला प्रत्याशी नहीं हैं। इन वार्डों में 20, 21,26,29,37 आैर 43 शामिल हैं। वहीं, 6 वार्ड ऐसे हैं जहां सिर्फ एक-एक महिला प्रत्याशी पुरुष प्रत्याशियों को टक्कर देंगी। इनमें वार्ड नंबर 01, 18, 22, 24, 44, 45 आैर 52 शामिल हैं। इन सभी वार्डों में से वार्ड एक से पार्षद पद के लिए खड़ी महिला प्रत्याशी वर्षा गाड़ी पूर्व में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ चुकी हैं। शहर के कई वार्ड ऐसे हैैैैं जहां प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। वार्ड प्रत्याशी महिला 01 04 01 02 06 06 03 07 07 04 12 03 05 07 03 06 05 05 07 06 06 08 11 11 09 07 07 10 08 08 11 05 02 वार्ड प्रत्याशी महिला 12 04 03 13 07 04 14 06 06 15 06 06 16 05 02 17 02 02 18 04 01 19 04 04 20 04 00 21 04 00 22 05 01 वार्ड प्रत्याशी महिला 23 05 05 24 10 01 25 15 15 26 04 00 27 04 04 28 04 04 29 05 00 30 04 04 31 09 04 32 16 04 33 04 04 वार्ड प्रत्याशी महिला 34 22 04 35 04 04 36 04 04 37 04 00 38 05 02 39 06 06 40 04 02 41 04 02 42 12 12 43 06 00 44 06 01 वार्ड प्रत्याशी महिला 45 11 01 46 11 11 47 03 02 48 11 04 49 08 08 50 14 14 51 06 02 52 07 01 53 07 07 11 वार्ड ऐसे जहां 10 से अधिक प्रत्याशी 11 वार्ड ऐसे हैं जहां 10 से अधिक प्रत्याशी हैं। वार्ड 24 में 10 प्रत्याशी हैं। वहीं, 4 वार्ड ऐसे हैं जहां 11 प्रत्याशी, 2 वार्ड में 12 प्रत्याशी, वहीं चार वार्ड ऐसे हैं जहां 14, 15, 16 आैर 22 प्रत्याशी हैं। वार्ड : 01, 12, 18, 19, 20, 21, 26, 27, 28, 30, 33, 35, 36, 37, 40, 41 वार्ड 50 में 14 महिलाएं वार्ड :04, 06, 12, 18, 21, 22, 23, 33, 35, 36, 47, 48, 50, 52, 53 वार्ड : 01, 02, 03, 05, 07, 08, 11, 13, 14, 16, 17, 20, 24, 26, 27, 28, 30, 31, 32, 38

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *