मंधनियां पहुंच कर सांसद ने जाना हाल

भास्कर न्यूज | मयूरहंड
चतरा सांसद कालीचरण सिंह शनिवार को मंधनियां गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के शेरू सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया।उन्होंने मृतक के पिता कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता सह राज्य सभा सांसद धीरज साहू के जिला प्रतिनिधि रामबृक्ष सिंह से भेंट कर गहरा दुःख व्यक्त किया। कहा कि शांत स्वभाव के धनी व्यक्ति का दुनियां से असमय विदा होने से परिवार व समाज को गहरा दुख पहुंचा है।मौके पर मुखिया रामनाथ यादव,आजसू प्रखंड अध्यक्ष सिकेन्द्र मेहता, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह,रामबृक्ष सिंह,रामरक्षा सिंह, सतीश सिंह,डीलर बाबूलाल दांगी, कैलाश रवानी,बिरेन्द्र दांगी, यशवंत पांडेय,बैजनाथ दांगी समेत कई लोग मौजूद थे। पत्थलगडा | चर्चित समाजसेवी सतीश सिन्हा उम्र 55 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया। पत्थलगडा के सिंघानी निवासी सतीश सिन्हा का ब्रेन हेमरेज होने के बाद रांची से इलाज चल रहा था। आज सुबह में वे चल बसे। आज उनके निधन होने की सूचना के बाद काफी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य और रिश्तेदार पहुंचे। वे प्रखंड में सामाजिक क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। वे सभी जाति और समुदाय में काफी प्रसिद्ध थे। निधन की सूचना के बाद काफी संख्या में लोग उनके आवास में पहुंचकर शोक जताया। सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके दो बेटे हैं। आज सिंघानी नदी घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग भाग लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *