भास्कर न्यूज | बाड़मेर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई ने कहा कि मोदी सरकार ने रोजगार गारंटी को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन किया है। इससे श्रमिकों की वार्षिक आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि वीबी -जीरामजी योजना को मनरेगा के मुकाबले बेहतर योजना बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी व उसने नेता लोगों को सिर्फ भ्रम में डालकर जीरामजी योजना का दुष्प्रचार कर रहे हैं। जबकि योजना में की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम उठाए श्रमिकों के कल्याण और गांवों के समग्र विकास गए हैं। बिश्नोई ने कहा कि 125 दिनों की वैधानिक रोजगार गारंटी के साथ पहले की तुलना में अधिक व्यापक आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। वीबी जीरामजी अभियान के जिला सह संयोजक रमेशसिंह इंदा ने कहा कि वीबी जीरामजी अभियान को लेकर 10 फरवरी से हर मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।


