हेरोइन, ड्रग मनी और लग्जरी कार सहित दो तस्कर पकड़े

भास्कर न्यूज | अमृतसर नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एंटी गैंगस्टर सेल सिटी ने दो मामलों में 817 ग्राम हेरोइन, 12 हजार रुपए ड्रग मनी और एक लग्जरी कार समेत दो नशा तस्करों को काबू किया है। दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। एसीपी क्राइम हरमिंदर सिंह ने बताया कि पहला मामला थाना छेहर्टा का है। जिसमें आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ बब्बा निवासी गांव छिडन लोपोके को काबू किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 615 ग्राम हेरोइन और 4500 रुपए ड्रग मनी बरामद की। जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर गांव छिडन क्षेत्र से 500 ग्राम हेरोइन ओर बरामद की गई। इसी तरह, दूसरा मामला थाना कंटोनमेंट का है, जिसमें पुलिस ने आरोपी विजय पाल सिंह उर्फ जग्गू निवासी गांव गालोवाली, थाना मजीठा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को लोहारका रोड से कार के साथ काबू किया गया। तलाशी के दौरान 202 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जबकि जांच में उसके घर से 7500 रुपए ड्रग मनी भी जब्त की गई। एंटी गैंगस्टर सेल के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *