जुआ खेल रहे 14 आरोपियों के खिलाफ केस

अमृतसर| शहर में अवैध दड़ा सट्टा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सी-डिवीजन के इलाके में ताश के पत्तों पर खुलेआम पैसे लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। एएसआई कुंदन लाल ने बताया कि 6 फरवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल क्वार्टर इलाके में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर बैठकर ताश के जरिए जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने जांच करने के बाद दड़ा सट्टा खेलने वाले दिलबाग सिंह, रणजीत सिंह, पंकज उर्फ पंकू, राजेश कुमार, हीरा सिंह, मलकीत सिंह, अनिल कुमार उर्फ बब्बू, नानक, निशान सिंह, शिवम उर्फ शिबू, राकेश कुमार उर्फ सोनू, अभि, रिंकू उर्फ बॉस और मनदीप कुमार के खिलाफ पर्चा दर्ज किया। यह सभी आरोपी सिटी के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि यदि समय पर रेड की जाती तो आरोपी ताश और जुए की नकदी समेत मौके पर काबू आ सकते थे। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है और नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *