गंजबासौदा में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बुधवार की रात को यह हादसा गंजबासौदा से लगभग 6 किलोमीटर दूर ग्राम मेवली के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान जवाहर अहिरवार (30 वर्ष, निवासी गुदावल), अरुण अहिरवार (25 वर्ष, निवासी करैया राहतगढ़) और अरुण अहिरवार (25 वर्ष, निवासी बासौदा) के रूप में हुई है। तीनों युवक त्योंदा से गंजबासौदा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत शहर थाने को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मृतकों के शवों को शासकीय अस्पताल बासौदा भेज दिया गया है।पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।


