‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में पेरेंट्स पर भद्दे कमेंट्स के मामले में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया और समय रैना का देश भर में विरोध हो रहा है। इंदौर, मुम्बई में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भोपाल में उन्हें न आने की चेतावनी दी गई है। इस मामले में अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतिक्रिया भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कह कि सनातन संस्कृति का मजाक उड़ाने वाले ऐसे लोग देशद्रोही हैं। उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। शास्त्री ने जनता से ऐसे लोगों को माफ करने के बजाय हृदय और मन से साफ करने की अपील की है। पहले समझिए शो और किरदारों का विरोध क्यों
दरअसल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का शो है। इस शो के यूट्यूब पर दुनियाभर में 73 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। शो में बोल्ड कॉमेडी कंटेंट होता है। हर एपिसोड में नए कंटेस्टेंट को परफॉर्म करने का मौका मिलता है। कंटेस्टेंट को अपना टैलेंट दिखाने के लिए 90 सेकेंड दिया जाता है। 8 फरवरी को यूट्यूब पर इसका एक एपिसोड रिलीज हुआ था। शो में पेरेंट्स और महिलाओं को लेकर ऐसी बातें कही गईं, जिनका जिक्र दैनिक भास्कर यहां नहीं कर सकता है। इसी पर विवाद हो रहा है। इसके बाद से ही देश भर में शो का विरोध हो रहा है। शास्त्री बोले- ऐसे लोगों को माफ नहीं साफ करें
इसी मामले में बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन संस्कृति का मजाक उड़ाने वाले लोग देशद्रोही हैं। उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ऐसे लोगों पर सरकार अपना कानूनी शिकंजा कस ही रही है। अलाहबादिया, रैना इन सब का नाम जो आया हैं। हमें मीडिया के माध्यम से पता चला ये बहुत ही घोर निंदनीय था। जो उसने बहुत गंदी बातें की हैं, जो कह पाना बहुत कठिन है। सुन पाना बहुत विचित्र बात थी तो इसके लिए हम यही कहेंगे ऐसे लोगों को माफ नहीं, सबक सिखाना चाहिए। इन्हें हृदय और मन से साफ कर देना चाहिए। शो का हो रहा है विरोध गृहमंत्री से शो बैन करने की मांग
इस मामले में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो को युवाओं को भ्रमित करने वाला बताया। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से इसको बैन करने की अपील की है। महिला आयोग ने भी अलाहबादिया, समय रैना और अन्य को समन भेजा है। सभी को 17 फरवरी को एनसीडब्ल्यूए के कार्यालय बुलाया गया है। भोपाल में हिंदू संगठनों कर चुके कार्रवाई की मांग
बीते दिन भोपाल में हिंदू संगठन संस्कृति बचाओ मंच ने यूट्यूबर समय और रणवीर का विरोध किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दोनों भोपाल की तरफ आने का सोचे नहीं, क्योंकि कार्यकर्ता उन्हें बख्शेंगे नहीं। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, जिस माता-पिता के चरणों में स्वर्ग होता है और जिस मां में पूरा ब्रह्माण्ड समाया हुआ है, उनके ऊपर जिस तरह से टिप्पणी की गई है, वो बताता है कि ये लोग कितने गंदे हैं और इन पर कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए। बी प्राक ने कैंसिल किया अलाहबादिया का पॉडकास्ट
जाने-माने सिंगर बी प्राक ने पेरेंट्स और महिलाओं पर भद्दे कमेंट मामले के बाद यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में जाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं बीयर बाइसेप्स के पॉडकास्ट में जाने वाला था, लेकिन अब इसे कैंसिल कर दिया है। वजह उनकी गिरी हुई मानसिकता है। समय रैना के शो में कैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। यह हमारा इंडियन कल्चर नहीं है। महाराष्ट्र और असम के सीएम जता चुके नाराजगी
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा था कि भद्दे तरीके से शो को चलाया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत हैl फ्रीडम ऑफ स्पीच सबके लिए है, लेकिन हमारी फ्रीडम तब खत्म हो जाती है जब हम किसी और की फ्रीडम में एनक्रोच करते हैंl यह ठीक नहीं है l सबकी मर्यादाएं हैं, हमने अश्लीलता के भी नियम तय किए हैंl अगर कोई उनको पार करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगीl वहीं असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस मामले को लेकर राज्य में FIR की जानकारी दी। उन्होंने X पोस्ट में कहा, ‘आज गुवाहाटी पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर- आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य के खिलाफ ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ नामक एक शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में FIR दर्ज की है। गुवाहाटी क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। यह खबर भी पढ़ें…
अलाहबादिया, समय रैना पर मुंबई में FIR, इंदौर में शिकायत ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में पेरेंट्स पर भद्दे कमेंट्स के मामले में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया और समय रैना के खिलाफ मुंबई में 2 दिन में दूसरी FIR दर्ज हुई। यह कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस की साइबर ब्रांच ने की है। रणवीर और समय के अलावा इस शो के उन 30 गेस्ट के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है, जिन्होंने पहले एपिसोड से अब तक के शो में हिस्सा लिया था। पूरी खबर पढ़ें…


