खाटू श्याम की निशान यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़:विधायक समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया नगर भ्रमण, जगह-जगह हुआ स्वागत

राजगढ़ जिले के खुजनेर के खाटू नरेश श्याम मंदिर में ध्वज स्थापना के अवसर पर भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक अमर सिंह यादव और नगर पालिका अध्यक्ष कैलाशी बाई यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुराने बस स्टैंड और मुख्य बाजार से गुजरी। मार्ग में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के भजन-कीर्तन के साथ नृत्य किया। स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर और मिठाई वितरण कर यात्रा का स्वागत किया। राजगढ़ जिले के खुजनेर स्थित इस मंदिर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंकज शर्मा और लोकेंद्र यादव सहित कई गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। मान्यता है कि बाबा श्याम सभी दुखों के हरते हैं और जो भी सच्चे मन से उनके दरबार में निशान अर्पित करता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। भक्ति भाव से सराबोर इस यात्रा ने पूरे खुजनेर नगर को आस्था के रंग में रंग दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *