तुपकाडीह अंबेडकर नगर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में टीयूसीसी ट्रेड यूनियन कोआर्डिनेशन सेंटर राज्य कमेटी की चयनित विस्तारित सभा प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार और झारखंड सरकार विस्थापन, पलायन से मुक्ति दिलाए। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए न्यूनतम कानून व्यवस्था बहाल हो। विस्थापितों को ली जाने वाले जमीन के बदले नियोजन, मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था सरकार की ओर से पहल करे। मौके पर टीयूसीसी के पदाधिकारी और दैनिक मजदूर उपस्थित थे।


