लुधियाना| संक्रांति के उपलक्ष्य में नसीब एन्क्लेव स्थित सिद्ध श्री दुर्गा माता मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया। प्रधान विजय जैन की अध्यक्षता में 16 वेदपाठी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया। पंडित देव राज शास्त्री ने बताया कि यह यज्ञ अरिष्ट कष्ट निवारण व मनोकामना सिद्धि के लिए किया गया, जिसमें नवग्रह शांति मंत्रों का विशेष जाप हुआ। हर माह मंदिर में इस तरह के यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर अमृत लाल, रवि विग, चेतन विग, तिलक राज जैन, राजेश अग्रवाल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।


