परिजन से विवाद के बाद नाबालिग ने लगाई फांसी

क्र​ाइम रिपोर्टर | भिलाई भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुडको रेलवे पटरी के पास झाड़ियों में फंदे पर लटकती एक नाबालिग लड़की का शव ​मिला। शव की पहचान 17 वर्षीय सुशीला पिता राजकुमार पटनायक के तौर पर हुई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मंगलवार रात 11 बजे नाबालिग अपने घर से निकली थी। घर से जाने के पहले उसका किसी बात पर परिजन से विवाद हुआ था। शंका है कि इसी विवाद की वजह से नाबालिग ने फांसी लगाई है। पुलिस के मुताबिक परिजन विवाद की वजह अभी नही बता रहे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। इसके लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। भिलाई नगर पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया और पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *