अमृतसर सुल्तानविंड रोड लूट और जानलेवा हमले का मामला:पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया, आरोपी अभी तक फरार

अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर 9 जनवरी 2026 को हुए जानी-मानी लूट और जानलेवा हमले के मामले में एक महीने बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से मामला गंभीर हो गया है। पीड़ित सुनार मुख्तियार सिंह ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मुख्तियार सिंह ने मीडिया को बताया कि वि्क्की कंडा और अमरजीत सिंह के नेतृत्व में कुल 11–12 लोग उस पर हमला करने आए थे। आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से गिराकर बेरहमी से पीटा। उन्होंने कहा कि पहले उनसे पैसे और सोना मांगा गया था, जिसे न देने पर हमला किया गया। इस दौरान करीब साढ़े 400 ग्राम सोना, 15 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लूट लिए गए। पीड़ित ने कहा कि हमलावर लोहे की राडों और कमानियों से उसे पीटते रहे, जिससे उसकी जान पर खतरा पैदा हो गया। मुख्तियार सिंह ने आरोप लगाया कि वह कई बार पुलिस और उच्च अधिकारियों के पास गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी न्याय नहीं मिला तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और जरूरत पड़ी तो सड़क पर भी प्रदर्शन करेंगे। वही, थाना इंचार्ज बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि मुख्तियार सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपी डर के कारण फरार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *