धमतरी| बठेना वार्ड निवासी डेमिन पिता आत्माराम साहू का चयन सीआईएसएफ में हुआ है। कोच टिक्की निर्मलकर ने बताया कि डेमिन साहू वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग की खिलाड़ी है। इसके अलावा एथलीट भी हैं। उन्होंने नगर निगम स्पोर्ट्स अकादमी में प्रैक्टिस की। डेमिन ने बताया कि उन्होंने पुलिस, एसएससी, फॉरेस्ट की भर्ती में भी सफलता मिली। कमियों को दूर करती गई और मेहनत से एसएससी जीडी की परीक्षा उत्तीर्ण की।


