प्रज्ञा योग से बच्चे आंखों पर पट्टी बांध पहचानते हैं रंग-गंध

भास्कर न्यूज | जेवरतला रोड ग्राम मुजगहन में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा चार दिवसीय प्रज्ञा योग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग के आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की संस्था के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के प्रशिक्षक दानी राम साहू ने बताया कि इंट्यूशन प्रज्ञा योग एक ध्यान-आधारित प्रशिक्षण है, जिसका उद्देश्य बच्चों की मानसिक स्पष्टता, एकाग्रता, आत्मविश्वास तथा अंतर्ज्ञान क्षमता को विकसित करना है। इस योग प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों में छठी इंद्रिय को जाग्रत करने का प्रयास किया जाता है। प्रशिक्षक ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चे आंखों पर पट्टी बांधकर रंग, गंध एवं टेक्स्ट पहचानने जैसी गतिविधियां करते हैं। इसके साथ ही यह योग बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने, निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने, शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार तथा भावनाओं पर नियंत्रण में सहायक माना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *