राजसमंद कांग्रेस को मिला नया जिला अध्यक्ष:आदित्य प्रताप सिंह को मिली जिम्मेदारी, के.सी. वेणुगोपाल ने जारी किया आदेश

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजसमंद जिले में कांग्रेस संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार आदित्य प्रताप सिंह को राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं आदित्य प्रताप सिंह नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह मूल रूप से रेलमगरा कस्बे के निवासी हैं। वे पिछले कई वर्षों से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। इससे पूर्व वे जिला कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आदित्य प्रताप सिंह ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के नेतृत्व में क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने का कार्य किया है। जिला अध्यक्ष पद को लेकर काफी समय से राजनीतिक चर्चाएं चल रही थीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा था कि राजसमंद में नए जिला अध्यक्ष की घोषणा में देरी क्यों हो रही है। इससे पहले हरि सिंह राठौड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *