भीलवाड़ा | 38 वी अंतर महाविद्यालय नेटबॉल (बालक वर्ग) प्रतियोगिता अजमेर में हुई। जिसमें विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज पालड़ी के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया व उपविजेता रहे। फाइनल में डीएवी कॉलेज अजमेर प्रथम रही व उपविजेता विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज पालड़ी रही। इस अवसर पर डायरेक्टर इंजीनियर गीता चौधरी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.अशोक चौधरी, प्राचार्य डॉ. जसवंत सिंह व पीटीआई राजेश खटीक ने शुभकामनाएं दी।


