भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शहर के व्यापारियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की शाही धक्केशाही और पिक एंड चूज़ नीति के खिलाफ शिकायत भेजी है। कारोबारियों ने आरोप लगाया है कि प्रदूषण बोर्ड और नगर निगम के अधिकारी छोटे कारोबारियों को तंग कर रहे हैं, जबकि अवैध रूप से प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों और पानी को दूषित करने वाली इकाइयों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। कारोबारियों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और अवैध प्रदूषण फैलाने वालों को सख्त सजा दें, न कि वे जो रूल्स और टैक्स का पालन करते हुए कारोबार कर रहे हैं।


