बारहवीं के स्टूडेंट्स को विदार्ई दी

लुधियाना| बाबा ईशर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीआरएस नगर में बारहवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्यारहवीं के स्टूडेंट्स ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दीं। जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर गया। स्टूडेंट्स ने रैंप वॉक की, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास और आकर्षक अंदाज में हिस्सा लिया। इस अवसर पर छात्रों को मिस्टर और मिस फेयरवेल, मिस फोटोजेनिक, मिस्टर फोटोजेनिक, मिस्टर और मिस स्टाइल आइकॉन, तथा मिस्टर और मिस बेस्ट स्माइल जैसे विशेष खिताबों से सम्मानित किया गया। शिक्षकों, छात्रों और स्कूल प्रशासन ने मिलकर 12वीं के छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *