स्कूल में मेगा एसएमसी ट्रेनिंग का आयोजन किया

लुधियाना| सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल जंडियाली में स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों और जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर कौर व उप जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार के निर्देशों के अनुसार स्कूल प्रमुख नरिंदर सिंह की अध्यक्षता में मेगा एसएमसी ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस ट्रेनिंग में कमेटी चेयरपर्सन सुखबंस कौर और डिप्टी डीईओ मनोज कुमार, सरपंच ग्राम पंचायत गगनदीप सिंह गिल और समूह पंचायत, मलकीत सिंह नंबरदार विशेष रूप से पहुंचे। नरिंदर सिंह ने एसएमसी कमेटी के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नई शिक्षा नीति के तहत बुनियादी साक्षरता के प्रोजेक्ट के बारे में बताया। दूसरे सत्र में सभी सदस्यों ने स्कूल का दौरा किया और स्कूल में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए स्कूल स्टाफ द्वारा की जा रही मेहनत की सराहना की। इस अवसर पर जसविंदर कौर, रुपिंदर सिंह, सलोनी, हरदीप कौर, जगदेव सिंह, जसपाल सिंह, मेजर सिंह, मनमोहन सिंह, जसप्रीत सिंह, कुलविंदर कौर, स्वर्ण कौर, रजनी रानी सहित पैरेंट्स शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *